सीडीएमए सेवा प्रदाता एमटीएस (MTS) ने अभी हाल ही में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android operating system) आधारित 4 इंची स्मार्टफोन एमटीएस एम टैग 401 (MTS MTag 401) लांच किया था। फोन की कीमत 8,999 रुपये है जो इसे खरीदेगा उसे तीन महीने के लिए मुफ्त में असीमित डेटा उपयोग तथा असीमित एमटीएस से एमटीएस कॉल की सुविधा मिलेगी।

एमटीएस (MTS) ने स्मार्टफोन के साथ टीवी एप्लीकेशन बंडल्ड की है जिसके कारण यूजर 100 से अधिक चैनल के साथ लाइव टीवी देख कता है। एमटैग 401 (MTag 401) एमटीएस का चौथा एंड्रॉयड (Android) फोन है, पहला पुराना हो रहा एमटीएस (MTS)(एचटीसी) पल्स, दूसरा सस्ता सा एमटीएस (MTS) एमटैग 3.1 तथा तीसरा प्रवेश स्तर का एमटीएस लाइव-वॉयर (MTS Livewire), यह नया वाला इस सीरीज में जोड़ना बहुत जरूरी था क्योंकि अब पल्स बहुत पुराना हो चुका है अतः आकर्षक विकल्प नहीं है जबकि अन्य दो बहुत सस्ते विकल्प हैं। इसके बारे में और जानने के लिए पढ़े।