माइक्रोमैक्स (Micromax) ने स्नेपडील (Snapdeal) के साथ साझेदारी करके आप्स एमएमएक्स144एफ (Opus MMX144F) नाम के नए फेरारी ब्रांडेड डाटा कार्ड को लांच किया है। स्नेपडील पर उपलब्ध, डाटा कार्ड को फेरारी रेड और गोल्डन स्ट्रिप की फीनिशिंग दी गई है जिस पर फेरारी का लोगो है।
डाटा कार्ड जिसका लक्ष्य फेरारी के चाहने वाले हैं। इसकी कीमत 2,499 रुपये और 14.4 एमबीपीएस की स्पीड तक नेट सर्फिंग को सपोर्ट करता है, जो कि अधिकांश दूसरे अन्य डाटा कार्डों से लगभग दुगनी स्पीड है।

फेरारी लोगो (इटली की स्पोर्ट्स कार ब्रांड) के साथ लाल रंग में डिजाइन, डाटा कार्ड बहुत से आपरेटिंग सिस्टम, सिम सपोर्ट, 32 जीबी तक बढ़ाने योग्य मेमोरी और बिना सीडी के इंस्टालेशन की पेशकश करता है। नया माइक्रोमैक्स डाटा कार्ड 1 साल की वारंटी के साथ आता है।

फेरारी ब्रांडिंग के बावजूद, डाटा कार्ड के दाम ज्यादा नहीं है और इस स्पीड कैटेगरी में मिलने वाले डाटा कार्ड के समान ही कीमत है। 7.2 एमबीपीएस की स्पीड वाले डाटा कार्डों की कीमत सामान्यतः 1,800 रुपये के लगभग है।
हालांकि डाटा कार्ड की स्पीड नेटवर्क ऑपरेटर पर निर्भर करती है और अधिकांश सभी ऑपरेटर 7.2 एमबीपीएस की स्पीड की पेशकश कर रहे हैं।