अगले महीने एचटीसी स्नैपड्रैगन एस4 प्रो आधारित फोन की घोषणा करेगा - HTC to announce Snapdragon S4 Pro next month
afaqs! | The Mobile Indian | Campus | The Podium | afaqs! TV Sign in | New User? Create an Account


अगले महीने एचटीसी स्नैपड्रैगन एस4 प्रो आधारित फोन की घोषणा करेगा

फोन में क्वालकॉम का 1.5 GHz का क्वाड कोर प्रोसेसर होगा।

अभी हाल ही में क्वालकॉम ने अपने पहले स्नैपड्रैगन एस 4 प्रो (Snapdragon S4 Pro) के साथ क्वाडकोर मोबाइल प्रोसेसर की घोषणा की है जिसके बारे में अन्य सभी मोबाइल प्रोसेसरों की तुलना में बेहतर बेंचमार्क (benchmarking) का स्कोर का दावा किया गया है।

और अब द गैजेट साइट (The Gadget Site) के अनुसार इस प्रोसेसर को पाने वाला पहला फोन एचटीसी (HTC) का होगा और ज्यादातर संभावना है कि यह एचटीसी वन सीरीज का फ्लैगशिप फोन होगा जिसमें 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 4.7 इंची स्क्रीन, 1.5 गीगाहर्ट्ज पर क्लाक किया गया प्रोसेसर, एंड्रेनो 320 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (Adreno 320 graphics processing unit) तथा 2 जीबी की रैम लगे होंगे। डिवाइस का नाम एचटीसी वन एक्सएक्सएल (HTC One XXL) हो सकता है।

अगले महीने एचटीसी घोषणा करेगा स्नैपड्रैगन एस4 प्रो आधारित फोन की

खुलासा किए गए स्क्रीन शॉट्स के मुताबिक फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा पीछे की ओर तथा 1.8 मेगापिक्सल का कैमरा आगे की ओर लगे होंगे। संभावना है कि स्मार्टफोन की घोषणा आईएफए (IFA)2012 कार्यक्रम के दौरान की जाये जिसका आयोजन बर्लिन जर्मनी (Berlin, Germany) में 31 अगस्त से 5 सितंबर के मध्य किया जायेगा।

अगले महीने एचटीसी घोषणा करेगा स्नैपड्रैगन एस4 प्रो आधारित फोन की

एचटीसी (HTC) का क्वालकॉम के साथ हमेशा अंतरंग संबंध रहा है, इन्होंने ही पहली बार सालों पहले स्नैपड्रैगन एस-वन की डिजायर (Desire) में शुरूआत की थी तथा इस साल एस4 को (एचटीसी वन एक्स में) यही पहली बार लाये थे।

एनवीडिया (Nvidia) द्वारा अपनी चिपसेट टेग्रा 3 (Tegra 3 chipset) शुरू करने के लगभग एक साल बाद क्वालकॉम ने अपनी पहली क्वाडकोर चिप (quad core chip) की शुरुआत की थी। हालांकि उस समय क्वालकॉम ने कहा था कि क्वाड-कोर प्रोसेसरों के लिए एंड्रॉयड (Android) का अनुकूलन नहीं किया गया है और इसीलिए उन्होंने अपने डुअल कोर स्नैपड्रैगन एस4 (dual core Snapdragon S4) को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जो वस्तुतः टेग्रा 3 से बेहतर परफार्मेंस देता है।

परफार्मेंस के अद्भुत रूप से बढि़या होने के पीछे का तकनीकी कारण एस4 में कैट कोर का उपयोग होना है जबकि तुलनात्मक रूप से अन्य निर्माता कार्टेक्स ए-9 (Cortex A9) का उपयोग करते है जिसमें अपने एक्सीनॉस प्रोसेसर (Exynos processor) के लिए उपयोग करने वाले सैमसंग (Samsung) शामिल हैं। एस4 प्रो (S4 Pro) में एंड्रोनो 320 जीपीयू (Adreno 320 GPU) का भी प्रयोग किया गया है जिसके लिए उन्होंने दावा किया है कि उनके पहले के माडलों की तुलना में स्पीड दोगुनी हो जाती है।

हकीकत में क्वालकॉम ने एस4 प्रो से चलने वाली टैबलेट विकासकर्ताओं को 1299 डॉलर (72000 रुपये) में बेचना शुरू भी कर दिया है। लेकिन यह विकासकर्ताओं को नये प्रोसेसर के लिए एप्लीकेशन विकसित करने के लिए किया जा रहा है। हालांकि यह हमें सोचने के लिए प्रेरित करता है कि बाजार में इस चिप पर आधारित टैबलेटों की शुरुआत होने जा रही है हम आईएफए 2012 के दौरान इस टैबलेट (tablets) की घोषणा होने की आशा करते हैं।

हमेशा परिवर्तनशील तकनीकी दुनिया में इस समय क्वालकॉम (Qualcomm) दूसरों की तुलना में सबसे ऊपर है। एनवीडिया तथा इंटेल (Nvidia and Intel) दोनों ने अतीत में कुछ ध्यान दिया था लेकिन यह कुछ समय तक ही हुआ। शुरू में इंटेल का सिंगलकोर एटम प्रोसेसर (single core Atom processor) असरदार लगा था लेकिन इस प्रोसेसर वाले फोनों को बहुत कम कवरेज मिला था। चूंकि क्वालकॉम की योजना एस4 प्रो को आईएफए 2012 में जारी करने की है। इसलिए एंड्रॉयड (Android) के शौकीन अगले विशाल प्रोसेसर की आशा में सांस रोके हुए हैं।

Follow Nilabh Jha

मुफ्त टॉक टाइम जीतें! यहाँ क्लिक करें

hi.themobileindian.com के लिए प्रतिक्रिया? हमें लिखें

© 2012 दी मोबाइल इंडियन

लेटेस्ट न्यूज़

टॉप हैंडसेट