एचटीसी डिजायर वीसी 21,999 रुपए में उपलब्ध - Dual SIM HTC Desire VC available for Rs 21,999
afaqs! | The Mobile Indian | Campus | The Podium | afaqs! TV Sign in | New User? Create an Account


एचटीसी डिजायर वीसी 21,999 रुपए में उपलब्ध

दोहरे सिम आधरित यह फोन जीएसएम+सीडीएमए नेटवर्क सपोर्ट करने में सक्षम है। साथ ही फोन स्मार्ट फीचर से भी लैस है।

एचटीसी डिजायर वी (HTC Desire V) का सीडीएमए संस्करण डिजायर वीसी (HTC Desire VC) भारतीय बाजार में 21,999 रुपए में उपलब्ध है। जहां डिजायर वी (Desire V) दोहरे सिम आधारित फोन है जो जीएसएम+जीएसएम (GSM+GSM) नेटवर्क सपोर्ट करने में सक्षम है। वहीं डिजायर वीसी भी दोहरे सिम फीचर से ही लैस है लेकिन फोन में जीएसएम+सीडीएमए (GSM+CDMA) नेटवर्क सपोर्ट है।

फोन की कीमत डिजायर वी के बराबर ही है लेकिन इसमें टाटा डोकोमो (Tata Docomo) की ओर से कई आफर दिए जा रहे हैं। एचटीसी डिजायर वीसी के साथ टाटा डोकोमो पोस्टपेड (Post paid) उपभोक्ता 199 के प्लान पर तीन माह तक दोगूना टाकटाईम पा सकते हैं। वहीं 2जीबी तक 3जी डाटा एक साल के मुफ्त है। वहीं प्रीपेड (Pri paid) उपभोक्ता 180 के रिचार्ज पर दोगूना टाकटाइम पा सकते हैं और 1जीबी तक 3जी डाटा प्रतीमाह के हिसाब से छह माह तक मुफ्त है।

एचटीसी

एंडरायड 4.0 आधरित इस फोन को एचटीसी सेन्स यूआई 4.0 (HTC Sense UI 4.0) के साथ पेश किया गया है। फोन में 4.0 इंच की कपैसिटिव टचस्क्रीन है जबकि 5.0 मेगापिक्सल कैमरा आटोफोकस फीचर और फ्लैश के साथ दिया गया है। डिजायर वीसी में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी है जो 32 जीबी तक एक्सपेंड की जा सकती है। फोन में 1गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स-ए5 प्रोसेसर है और 1650 एमएएच की बैटरी दी गई है।

डुअल सिम जीएसएम+सीडीएमए के अन्य फोन पर गौर करते हैं तो फ़िलहाल डिजायर वीसी का मुख्य प्रतियोगी सैमसंग एस डुओज (Samsung Galaxy Ace Duos SCH-i589) है जिसकी कीमत भारतीय बाजर में 13,000 रुपए है। परंतु फीचर के मामले में फोन डिजायर वीसी से कहीं पीछे है। वहीं मोटोरोला माइलस्टोन एक्सटी 800 (Motorola Milestone XT 800) भी जीएसएम+सीडीएमए नेटवर्क सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है लेकिन यह एंडरायड आपरेटिंग 2.1 पर आधरित है। फोन में 3.7 इंच की स्क्रीन और 550 मेगाहट्र्ज का प्रोसेसर है। भारतय बाजार में यह फोन 10,500 रुपए में उपलब्ध है।

Follow Nilabh Jha

मुफ्त टॉक टाइम जीतें! यहाँ क्लिक करें

hi.themobileindian.com के लिए प्रतिक्रिया? हमें लिखें

© 2012 दी मोबाइल इंडियन

लेटेस्ट न्यूज़

टॉप हैंडसेट