नोकिया लूमिया 800 के साथ एयरटेल 3जी मुफ्त - Airtel 3G free on Nokia Lumia 800 Dark Knight
afaqs! | The Mobile Indian | Campus | The Podium | afaqs! TV Sign in | New User? Create an Account


नोकिया लूमिया 800 के साथ एयरटेल 3जी मुफ्त

एयरटेल नोकिया लूमिया डार्क नाइट संस्करण 24,999 रुपये में पेश कर रहा है तथा साथ में 3जी का 2जीबी डाटा चार महीनों के लिए मुफ्त दे रहा है, साथ एक ख़ास मैसेंजर बैग भी मुफ्त है।

यदि आप नोकिया लूमिया 800 (Nokia Lumia 800) खरीदने की सोच रहे हैं तो एक अवसर यहां है, एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से इसका सीमित संस्करण पाने का तथा साथ में और भी लाभ पाने का जैसे छूट तथा बंडल्ड डाटा (bundled data) की पेशकश।

एयरटेल का ऑनलाइन स्टोर (shop.airtel.com), नोकिया लूमिया 800 के डार्क नाइट राइजेज (Dark Knight Rises) विशिष्ट संस्करण को 24,999 रुपये में पेश कर रहा है साथ में एयरटेल (Airtel) से 3जी का 2जीबी डाटा प्रतिमाह की दर से चार महीनों के लिए मुफ्त में दे रहा है। आप एक डार्क नाइट राइजेज मैसेंजर्स बैग भी मुफ्त में पाते है। हालांकि यह सारी पेशकश पूर्व ऑर्डर (pre-order) पर ही मिलती है।

नोकिया लूमिया 800 डार्कनाइट के साथ एयरटेल 3जी

लूमिया 800 ( Lumia 800) का सीमित संस्करण अभी हाल ही में नोकिया ने नवीनतम बैटमैन फ्लिक (Batman flick) 'डार्क नाइट राइजेज' के निर्माता के साथ मिलकर लांच किया था। काले रंग का फोन पीछे तरफ बैटमैन लोगो (Batman logo)के साथ आता हैं। फोन विशिष्ट कंटेंट जैसे खास प्रीमियर वीडियोज तथा मूवी के वॉल पेपर के साथ आता है।

नोकिया लूमिया 800 (Nokia Lumia 800) एक विंडो फोन है जिसमें 3.7 इंची एमोलेड कैपेसिटिव टच स्क्रीन(Amoled Capacitive touch screen), पिंच जूम (pinch zoom)तथा निर्मित 8 मेगापिक्ल के कैमरे के साथ लगी है। इसकी ली-इओन बैटरी के लिए दावा किया गया है कि यह 13 घंटे का टॉकटाइम तथा 265 घंटे का स्टैंडबाई टाइम (standby time) देती है। फोन में 16 जीबी की अंदरूनी मेमोरी लगी है पर मेमोरी बढ़ाने के लिए कोई विकल्प नही हैं।

Follow Nilabh Jha

मुफ्त टॉक टाइम जीतें! यहाँ क्लिक करें

hi.themobileindian.com के लिए प्रतिक्रिया? हमें लिखें

© 2012 दी मोबाइल इंडियन

लेटेस्ट न्यूज़

टॉप हैंडसेट