सोनी (Sony) ने इस साल की शुरुआत में वैश्विक रूप से एक्सपेरिया निओ एल एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Xperia Neo L Android smartphone) की घोषणा की थी तथा भारत में कुछ दिन पहले दिखाया गया था। हालांकि कंपनी ने एक्सपेरिया निओ एल के लांच की किसी तारीख की घोषणा नहीं की है पर डिवाइस इनफीबीम (Infibeam) पर अग्रिम बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दी गई है। इच्छुक ग्राहक सोनी एक्सपेरिया निओ एल (Sony Xperia Neo L) की अग्रिम बुकिंग 18,599 रुपये का भुगतान कर करा सकते है डिवाइस की डिलीवरी की तारीख 7 अगस्त संभावित बताई गई है (अगले महीने)।
एक्सपेरिया निओ एल (Xperia Neo L) सोनी (Sony) का पहला आईसीएस आधारित स्मार्टफोन है सोनी प्लेस्टेशन प्रमाणपत्र (PlayStation certification) वाली यह डिवाइस बेहतरीन गेमिंग एवं मनोरंजन के गुणों से युक्त है। 854 x480पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 4.0 इंची एफडब्लूवीजीए टीएफटी (FWVGA TFT) कैपेसिटिव टच स्क्रीन डिसप्ले इस फोन में लगा है जिसका तल स्क्रैचरोधी है।

सोनी एक्सपेरिया निओ एल (Sony Xperia Neo L) में एक गीगाहर्ट्ज का स्कार्पियन (Scorpion), क्वाल काम स्नैपड्रैगन (Qualcomm Snapdragon) प्रोसेसर, 512 एमबी की रैम के साथ लगा है। इसमें एक जीबी की अंदरूनी मेमोरी लगी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है एक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से।
डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का एलईडी फ्लैश वाल ऑटोफोकस (autofocus) कैमरा लगा है जो 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 720पी तक की एचडी विडियो रिकार्डिंग में सक्षम है। इसमें वीडियो चैटिंग के लिए एक सामने वाला कैमरा भी है।
डिवाइस में 3जी, ब्लुटूथ, तथा वाईफाई कनेक्टीविटी वाईफाई हॉटस्पॉट के साथ लगे है साथ में माइक्रो यूएसबी वी2.0, नैटिव यूएसबी टीथरिंग (Native USB tethering), जीपीएस फीचर्स भी लगे हैं।