कार्बन 11K में एंड्रॉयड जेली बीन टैबलेट लांच करेगा - Karbonn to launch Android Jelly Bean tablet for Rs 11,000
afaqs! | The Mobile Indian | Campus | The Podium | afaqs! TV Sign in | New User? Create an Account


कार्बन 11K में एंड्रॉयड जेली बीन टैबलेट लांच करेगा

जेलीबीन (Jelly Bean) अथवा एंड्रॉयड 4.1 (Android 4.1) के साथ स्मार्ट टैब 4 (Smart Tab 4) में गोरिल्ला ग्लास होगा तथा इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज (GHz) का प्रोसेसर ताकत देगा।

भारतीय हैंडसेट निर्माता कार्बन मोबाइल्स (Karbonn Mobiles) भारतीय ग्राहकों के लिए इस साल अगस्त में एंड्रॉयड जेलीबीन (Android Jelly Bean) आधारित टैबलेट लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कार्बन मोबाइल्स (Karbonn Mobiles) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप जैन ने कहा, "हम गूगल (Google) के नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम जेलीबीन (Jelly Bean) आधारित 9.7 इंची टैबलेट कार्बन स्मार्ट टैब 4 (Karbonn Smart Tab 4) अगस्त में लांच करेंगे।"

कार्बन करेगा 11,000 रुपये में एंड्रॉयड जेली बीन टैबलेट लांच

उन्होंने आगे कहा, "चूंकि हम उपभोक्ता को सस्ता मोबाइल समाधान देने के लिए संघर्षरत हैं, कार्बन मोबाइल (Karbonn Mobiles) कार्बन स्मार्ट टैब (Karbonn Smart Tab 4) की कीमत लगभग 11,000 रुपये रखेगी।"

कार्बन स्मार्ट टैब 4 (Karbonn Mobiles) में गोरिल्ला ग्लास लगा होगा तथा 1.5 गीगाहर्ट्ज (GHz) का प्रोसेसर इसे ताकत देगा। इसके साथ यह वाई-फाई (WiFi), यूएसबी (USB) डोंगल द्वारा 3जी (3G), एवं ब्लूटुथ (Bluetooth) को कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट करेगा।

जैन ने आगे कहा, "स्मार्ट टैब 4 (Smart Tab 4) का एक और संस्करण सिम फंकसनालिटी के साथ सितम्बर में लांच किया जाएगा और इसके टेल्को (telco) के सिम एवं मुफ्त डेटा के साथ बंडल्ड होने की संभावना है।"

गूगल (Google) ने अभी हाल ही में सेनेफ्रासिसको में गूगल आई/ओ कांफ्रेंस में एंड्रॉयड (Android) के वर्तमान संस्करण आइसक्रीम सैंडविच (Ice Cream Sandwich) की अगली पीढ़ी से पर्दा उठाया था जो कि जेली बीन (एंड्रॉयड 4.1) के नाम से जाना जाता है, तथा खोजने, वॉयस टाइपिंग एवं नोटिस की क्षमता को यह बढ़ाता है।

मध्य जुलाई से गूगल नेक्सस (Galaxy Nexus), मोटोरोला जूम (Motorola Xoom) तथा नेक्सस एस (Nexus S) के लिए जेली बीन (Jelly Bean) अपडेट ओवर द एअर रोल आउट करना शुरू कर देगा तथा इसी समय खुले क्षेत्रों के लिए भी अपडेट जारी करेगा।

Follow Sandeep Budki

मुफ्त टॉक टाइम जीतें! यहाँ क्लिक करें

hi.themobileindian.com के लिए प्रतिक्रिया? हमें लिखें

© 2012 दी मोबाइल इंडियन

लेटेस्ट न्यूज़

टॉप हैंडसेट