भारतीय संस्थापकों के साथ शुरू करने वाली कैलीफेर्निया (California) आधारित कंपनी स्वैप टेलीकॉम (Swipe Telecom) ने एंड्रॉयड 4.0 (Android 4.0) आधारित 3 टैबलेटें भारत में लांच की है जिनकी कीमतें 5,999 रुपये से 8,999 रुपये के बीच हैं।
रोचक बात यह है कि तीनों में से सबसे सस्ती टैबलेट में भी सिम कालिंग की सुविधा तथा 3जी डिस्प्ले उपलब्ध है तथा इसकी कीमत 5,999 रुपये है। स्वाइप टैब एक्स 74 3डी (Swipe TabX74 3D) नामक इस टैबलेट में 3डी डिसप्ले लगा है जिसे देखने के लिए आपको 3डी चश्मा पहनना होता है जो कि पैक के साथ दिया गया है।

टैबलेट में दो सिम (सीडीएमए एवं जीएसएम) (CDMA and GSM) के लिए सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में आलविनर ए13 कार्टेक्स ए8 (Allwinner A13 Cortex A8) प्रोसेसर 1.2 गीगाहर्ट्ज पर दर्ज कर लगाया गया है जिसे 1.5 गीगाहर्ट्ज तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें माली-400 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग (Mali-400 graphics processing ) यूनिट एवं 512 एमबी की डीडीआर।।। (DDRIII) रैम लगी है।

स्वैप टैब एक्स 74 3डी(Swipe TabX74 3D) में इसके साथ एचडीएमआई, यूएसबी (HDMI, USB) एवं सिम का स्लाट तथा पीछे की ओर 2 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। इसमें सामने की ओर कोई कैमरा नहीं लगा है जो आश्चर्य जनक है क्योंकि लगभग सभी टैबलेटें सामने वाले कैमरे के साथ आती है भले ही उनमें पीछे की तरफ कैमरा न लगा हो। एक और खामी है कि यह 4 जीबी की अंदरूनी मेमोरी के साथ केवल 16 जीबी की बाहरी मेमोरी को सपोर्ट करती है। हालांकि यह अपने आप में बुरा नहीं है पर ज्यादातर टैबलेटें 32 जीबी की बाहरी मेमोरी को सपोर्ट करती हैं। टैबलेट में 3400 mAH की बैटरी लगी है जिसके लिए दावा किया गया है कि वाईफाई उपयोग के साथ 5 घंटे तक चलती है।

हेलो टैब एक्स 74एस (Halo Tab X74S) 8,999 रुपये कीमत के साथ तीनों में सबसे महंगी टैबलेट है तथा सिम कालिंग फंक्सन (calling function) को सपोर्ट करती है। इसमें 3डी फोन जैसा ही प्रोसेसर लगा है लेकिन एक जीबी की रैम लगी है इसमें आप पीछे की तरफ के दो मेगापिक्सल के कैमरे के अलावा 1.3 मेगापिक्सल अतिरिक्त कैमरा पाते है। साथ में विशाल 3800 mAH की भी बैटरी पाते है। इसके अलावा कोई अतिरिक्त फीचर नहीं है। इसलिए हमें डर है कि लोगों को 3डी संस्करण की तुलना में इस टैबलेट में कीमत वाजिब नहीं लगेगी।
फ्लोट टैब एक्स78 (Float Tab X78) नामक बीच वाले संस्करण की कीमत 6,999 रुपये हैं। इसमें 3जी सिम नहीं है पर यह डोंगल को सपोर्ट करती है। इसमें 1.5 गीगाहर्टज का बॉक्स चिप ए13 प्रोसेसर लगा है। साथ में माली-400 जीपीयू (Mali-400 GPU) लगा है। जो 350 मेगाहर्टज पर क्लॉक किया गया है। इसमें 512 एमबी की डीडीआरIII रैम ( DDRIII RAM) लगी है इसमें 8 जीबी की अंदरूनी मेमोरी लगी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि टैबलेट में केवल 3000 mAH की बैटरी लगी है। इसके साथ आपको बहुत सारे बंडल्ड गेम्स तथा एप्प मिलते है।
इन सबके मद्देनजर सबसे सस्ता वाला टैबलेट पैसों के लिहाज से वाजिब लगता है। अगर हम इसके 3डी फीचर पर विचार न करें तो भी सिमकार्ड स्लॉट (SIM card slot) इसे इस फीचर वाला सबसे सस्ता टैबलेट बनाता है। अन्य दोनों टैबलेटें वाजिब देने वाली नहीं लगती हैं। हालांकि सब कुछ निर्भर इस बात पर करेगा कि तीनों में से कौन सी टैबलेट सबसे अच्छा काम करती है।